कार चला रहे फ़िलिस्तीनी को इस्राईली पुलिस ने गोली मारी
Mar १०, २०१९ १४:२५ Asia/Kolkata
अतिग्रहित पश्चिमी तट में इस्राईली पुलिस के हाथों 1 फ़िलिस्तीनी शहीद हुआ।
यह घटना रविवार तड़के अरीहा (जेरीको) शहर के उत्तरी भाग में घटी।
फ़िलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने शहीद हुए फ़िलिस्तीनी की पहचान सलामा सलाह काबनह बतायी जो 22 साल का था।
ज़ायोनी पुलिस ने दावा किया कि मुखौटा लगाए हुए फ़िलिस्तीनी जो कार चला रहा था, चेकप्वाइंट से तेज़ी से गुज़रना चाह रहा था और उसने अफ़सर के रूकने के आदेश पर ध्यान नहीं दिया।
ज़ायोनी पुलिस के बयान के मुताबिक़, "फ़ायरिंग के नतीजे में कार रुक गयी और कार चलाने वाले फ़िलिस्तीनी को जो निकट के किसी गांव का निवासी था, गोली लगी और वह मर गया।"
ग़ौरतलब है कि ज़ायोनी सेना फ़िलिस्तीनियों पर अपने सैनिकों पर हमले का इल्ज़ाम लगाकर आए दिन घातक फ़ायरिंग करती है। (MAQ/N)
टैग्स