सऊदी सैन्य अड्डे पर यमनी सेना ने किया मिसाइल हमला
यमनी सेना ने सऊदी अरब के ताज़ा हमलों का जवाब देते हुए दक्षिणी सऊदी अरब में स्थित सैन्य छावनी पर दो मिसाइल फ़ायर किए हैं।
अल-मसीरा टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक़, यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने देश के पश्चिमी इलाक़ों में सऊदी हमलों के जवाब में यह कार्यवाही की है।
रविवार को यमनी सेना ने सऊदी अरब के जीज़ान प्रांत में अल-नार की पहाड़ियों पर स्थित सऊदी सैन्य अड्डे पर दो ज़िलज़ाल-2 मिसाइल दाग़े।
इस हमले में सऊदी सेना को होने वाले नुक़ासन की अभी विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।
ग़ौरतलब है कि रविवार को ही इससे पहले सऊदी युद्धक विमानों ने पश्चिमी यमन के हज्जा प्रांत के कशर शहर पर बमबारी करके कम से कम 20 आम नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया था।
सऊदी बमबारी में मरने वालों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। msm