इस्राईल ने किया मस्जिदुल अक़्सा को बंद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i73533-इस्राईल_ने_किया_मस्जिदुल_अक़्सा_को_बंद
अतिक्रमणकारी जायोनी सैनिकों ने इस्लामी मान्यताओं का अपमान करते हुए मंगलवार को मस्जिदुल अक़्सा के दरवाज़ों को बंद कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १३, २०१९ ०५:३७ Asia/Kolkata
  • इस्राईल ने किया मस्जिदुल अक़्सा को बंद

अतिक्रमणकारी जायोनी सैनिकों ने इस्लामी मान्यताओं का अपमान करते हुए मंगलवार को मस्जिदुल अक़्सा के दरवाज़ों को बंद कर दिया।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार जायोनी सैनिकों ने मस्जिदुल अक़्सा के दरवाज़ों को बंद करने के साथ फ़िलिस्तीनी नमाज़ियों को मस्जिद के प्रांगण से बाहर निकाल दिया और कई फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार भी कर लिया।

इसी बीच जायोनी सैनिकों ने जार्डन नदी के पश्चिमी किनारे पर गोली मार कर एक 23 वर्षीय फिलिस्तीन युवा को शहीद कर दिया।

अवैध अधिकृत फिलिस्तीन की स्थिति पिछले सप्ताह उस समय से खराब है जब जायोनी शासन के युद्धक विमानों ने ग़ज़्ज़ा पट्टी के विभिन्न क्षेत्रों पर बमबारी की थी।

फिलिस्तीन के एक अध्ययन केन्द्र की रिपोर्ट के अनुसार जायोनी सैनिकों ने वर्ष 2018 में 312 फिलिस्तीनियों को शहीद किया और लगभग 31 हज़ार 500 को घायर कर दिया। MM