सीरियाः दरआ में फिर भारी मात्रा में इस्राईली हथियार बरामद!
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i73597-सीरियाः_दरआ_में_फिर_भारी_मात्रा_में_इस्राईली_हथियार_बरामद!
सीरियाई सेना ने गुरुवार को बताया है कि दक्षिणी प्रान्त दरआ में आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में इस्राईली हथियार बरामद हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १५, २०१९ ०७:५५ Asia/Kolkata
  • सीरियाई इस्राईली ड्रोन और युद्धक विमान गिरा भी चुका है।
    सीरियाई इस्राईली ड्रोन और युद्धक विमान गिरा भी चुका है।

सीरियाई सेना ने गुरुवार को बताया है कि दक्षिणी प्रान्त दरआ में आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में इस्राईली हथियार बरामद हुए हैं।

सीरियाई सेना ने बताया है कि यह हथियार और युद्ध में प्रयोग होने वाले उपकरण, उत्तरी दरआ में आतंकवादियों के ठिकानों की तलाशी के दौरान बरामद हुए। 

याद रहे सीरियाई सेना ने हालिया दिनों में दरआ को आतंकवादियों से मुक्त कराने में सफलता प्राप्त की है। 

इस से पहले ही सीरिया के विभिन्न क्षेत्रों में आतंकवादियों के ठिकानों से इस्राईल और अमरीका के हथियार बरामद हो चुके हैं। 

इस्राईल, आतंकवादियों की मदद के लिए सीरियाई पर कई बार बमबारी भी कर चुका है। (Q.A.)