इराक़ः मारा गया ख़तरनाक दाइशी कमांडर
Mar ३०, २०१९ ०९:०४ Asia/Kolkata
इराक़ के उत्तरी प्रांत सलाहुद्दीन में एक झड़प में ख़तरनाक दाइशी कमांडर और उसके चार सहयोगी मारे गए।
इराक़ के सद्र धड़े से संबंधित अस्सलाम ब्रिगेड ने बताया है कि उसने दाइश के ख़तरनाक कमांडर मुहम्मद इंतेख़ाब और उसके चार सहयोगियों को ढेर कर दिया, यह लोग नए आतंकियों की भर्ती में व्यस्त थे जबकि कई बम धमाकों में उनका हाथ था।
इस झड़प में अस्सलाम ब्रिगेड के तीन जवान भी घायल हुए।
अस्सलाम ब्रिगेड भी उन स्वयंसेवी संगठनों में जिनका गठन दाइश से लड़ने के लिए किया गया था और स्वयंसेवी फ़ोर्स ने इराक़ी सेना के साथ मिलकर दाइश के ख़िलाफ़ बड़ी सफलता से कार्यवाही की और आतंकी संगठन की कमर तोड़ दी।
टैग्स