एक स्वतंत्र फ़िलिस्तीनी देश का गठन किया जाएः अब्दुल्लाह द्वितीय
Mar ३०, २०१९ १३:१९ Asia/Kolkata
जार्डन के शासक अब्दुल्लाह द्वितीय ने एक स्वतंत्र फि़लिस्तीनी देश के गठन की मांग की है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार अब्दुल्लाह द्वितीय ने शुक्रवार की शाम बतााय कि उनका देश स्वतंत्र फ़िलिस्तीन दशे के गठन के उद्देश्य से हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि बैतुल मुक़द्दस की राजधानी वाले स्वतंत्र फ़िलिस्तीनी देश के गठन के लिए हम लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार एक बहुत बड़े संकट का समाधान किया जा सकता है। जार्डन के शासक अब्दुल्लाह द्वितीय का कहना था कि वर्तमान समय में बैतुल मुक़द्दस के समर्थन से बढ़कर कोई अन्य काम नहीं है।
टैग्स