सऊदी अरब पर यमनी जियालों का ड्रोन वार!
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i74084-सऊदी_अरब_पर_यमनी_जियालों_का_ड्रोन_वार!
यमन के ड्रोन विमानो ने बुधवार तड़के, सऊदी अरब के आकाश में कार्यवाही की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०३, २०१९ ०८:४५ Asia/Kolkata
  • चार साल में सऊदी अरब ने यमन को लगभग तबाह कर दिया है।
    चार साल में सऊदी अरब ने यमन को लगभग तबाह कर दिया है।

यमन के ड्रोन विमानो ने बुधवार तड़के, सऊदी अरब के आकाश में कार्यवाही की।

सऊदी अरब के सूत्रों ने बताया है कि सऊदी गठजोड़ के प्रवक्ता तुर्की अलमालेकी ने दावा किया है कि यमन के दो ड्रोन विमान के हमले  को " खमीस मशीत" शहर में नाकाम बना दिया गया है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब ने घटना स्थल के जो फोटो जारी किये हैं उनसे कई इमारतों को नुकसान पहुंचने का पता चलता है जिससे सिद्ध होता है कि यमनी सेना का यह अभियान सफल रहा है। 

सऊदी अरब का खमीस मशीत नगर , यमन की सीमा के उत्तर में साठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जिसके निकट ही सऊदी अरब की हवाई छावनी मलिक खालिद स्थित है। 

सऊदी अरब ने मार्च 2015 में अमरीका, यूएई और कुछ अन्य देशों के सहयोग से यमन पर आक्रमण आरंभ किया था जिसमें अब तक दसियों हज़ार लोग मारे जा चुके हैं और यमन एक मानवत्रासदी से जूझ रहा है। (Q.A.)