अमरीका और यूरोप हमारे आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करेंः अर्दोग़ान
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i74132-अमरीका_और_यूरोप_हमारे_आंतरिक_मामलों_में_हस्तक्षेप_न_करेंः_अर्दोग़ान
तुर्की के राष्ट्रपति ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अमरीका और यूरोप को हमारे आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०६, २०१९ ०४:०७ Asia/Kolkata
  • अमरीका और यूरोप हमारे आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करेंः अर्दोग़ान

तुर्की के राष्ट्रपति ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अमरीका और यूरोप को हमारे आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।

तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार रजब तैयब अर्दोग़ान ने इस देश में 31 मार्च को कराए गए चुनावों पर पश्चिमी देशों के अधिकारियों के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अमरीका और यूरोप हमारे आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।  उन्होंने अमरीका और यूरोपीय देशों को संबोधित करते हुए कहा है कि उनको अपनी औक़ात में रहना चाहिए।  अर्दोग़ान ने कहा कि इन देशों को अपनी हद पहचानते हुए अन्य देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि अमरीकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता राबर्ट पैलेडिनो ने तुर्की के चुनाव के संबन्ध में कहा है कि चुनावी परिणामों को स्वीकार करना, स्वतंत्र चुनाव आयोजन का ही एक भाग है।  ज्ञात रहे कि तुर्की में निकाय चुनावों के परिणाम के अनुसार सत्ताधारी जस्टिस एंड डेवलपमेंट पार्टी को जहां सफलताएं मिली हैं वहीं कुछ शहर उसके हाथ से निकल गए हैं।  राष्ट्रपति अर्दोग़ान की जस्टिस एंड डेवलपमेंट पार्टी के सचिव फ़ातेह शहीन ने इस्तांबूल शहर के निकाय चुनाव का परिणाम आ जाने के बाद दावा किया था कि मतगणना में गड़बड़ी हुई है। उनका कहना था कि रजाधानी अंकारा में भी उनकी पार्टी के उम्मीदवार को गड़बड़ी करके हराया गया है।