धरा गया बग़दादी का सहयोगी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i74134-धरा_गया_बग़दादी_का_सहयोगी
हश्दुश्शाबी ने इराक़ में दाइश प्रमुख अबूबक्र बग़दादी के सबसे निकटवर्ती सहयोगी की गिरफ़्तारी की घोषणा की है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Apr ०६, २०१९ ०९:२५ Asia/Kolkata
  • धरा गया बग़दादी का सहयोगी

हश्दुश्शाबी ने इराक़ में दाइश प्रमुख अबूबक्र बग़दादी के सबसे निकटवर्ती सहयोगी की गिरफ़्तारी की घोषणा की है।

इराक़ की स्वयंसेवी संस्था हश्दुशशाबी के कमांडर ने एलाना किया है कि देश के सुरक्षाबलों ने अबूबक्र बग़दादी के सबसे निकट सहयोगी "अकील अब्दमलाजी" को इराक़ के अर्रत्बा नगर के अन्नख़ीब क्षेत्र से गिरफ़्तार किया है।  उन्होंने बताया कि इस आतंकवादी को लंबी निगरानी और आतंकवादियों की गतिविधियों पर नज़र रखने के बाद पकड़ा गया।

क़तरी अलबईदी ने बताया कि "अकील अब्दमलाजी" इराक़ के सुरक्षाबलों और आम लोगों के जनसंहार का आरोपी है।  उन्होंने कहा कि अलबग़दादी के सहायक की गिरफ़्तारी से दाइश के बारे में बहुत से रहस्य खुलेंगे।