हर हाल में सीरियाई राष्ट्र का साथ देंगेः रूस
-
न्यूज़ एजेंसी साना द्वारा जारी इस तस्वीर में 20 अप्रैल 2019 को दमिश्क़ में सीरियाई राष्ट्रपति बश्शार असद (दाएं) रूसी उपप्रधान मंत्री यूरी बोरिसोफ़ का स्वागत करते हुए
रूस के उपप्रधान मंत्री ने सीरिया में जंग के बाद आर्थिक संबंध को बहाल करने के बारे में इस देश के राष्ट्रपति बश्शार असद से भेंटवार्ता की।
समाचार एजेंसी साना के अनुसार, रूस के उपप्रधान मंत्री व दमिश्क़-सीरिया संयुक्त आर्थिक, व्यापारिक, वैज्ञानिक व तकनीकी वसहयोग समिति के प्रमुख यूरी बोरिसोफ़ ने शनिवार को दमिश्क़ में सीरियाई राष्ट्रपति बश्शार असद से मुलाक़ात में दोनों देशों की सरकार की द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार की कोशिश की सराहना की।
बोरीसोफ़ ने सीरिया में सुरक्षा व स्थिरता क़ायम करने, इस देश के पुनर्निर्माण और आतंकियों के पूरी तरह सफ़ाया करने के रूस के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि मॉस्को हर हाल में सीरियाई राष्ट्र का साथ देगा।
रूस के उपप्रधान मंत्री ने सीरियाई विदेश मंत्री वलीद अलमोअल्लिम से भी मुलाक़ात की, जिसमें दोनों देशों के बीच सहयोग में विस्तार के मार्गों की समीक्षा हुयी।
यूरी बोरिसोफ़ सीरियाई अधिकारियों से बातचीत के लिए शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल के साथ दमिश्क़ पहुंचे थे। (MAQ/N)