सीरिया, आतंकियों के विरुद्ध सेना की सफल कार्यवाही
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i74768-सीरिया_आतंकियों_के_विरुद्ध_सेना_की_सफल_कार्यवाही
सीरिया के हमा प्रांत में सीरियाई सेना ने आतंकवादियों के विरुद्ध ज़बरदस्त कार्यवाही की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २७, २०१९ १४:५८ Asia/Kolkata
  • सीरिया, आतंकियों के विरुद्ध सेना की सफल कार्यवाही

सीरिया के हमा प्रांत में सीरियाई सेना ने आतंकवादियों के विरुद्ध ज़बरदस्त कार्यवाही की है।

सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी साना की रिपोर्ट के अनुसार सीरियाई सेना का हमा प्रांत में वहाबी आतंकवादियों के विरुद्ध आप्रेशन जारी है। सीरियाई सेना ने आतंकवादियों के कई ठिकाने तबाह कर दिए हैं।

सूचना के अनुसार सीरियाई सेना ने हमा के उपनगरीय क्षेत्र में सहलुल ग़ाब क्षेत्र में वहाबी आतंकवादियों के कई ठिकानों को तबाह कर दिया है।

सीरिया संकट 2011 में अमरीका, सऊदी अरब और उसके घटकों के समर्थित आतंकवादियों के व्यापक हमलों के साथ आरंभ हुआ था जिसका उद्देश्य क्षेत्र में शक्ति का संतुलन ज़ायोनी शासन के पक्ष में मोड़ना था किन्तु सीरियाई सेना, जनता और सरकार ने ईरान की सैन्य परामर्श सहायता और रूस जैसे अपने घटकों के समर्थन सीरिया में दाइश की कमर तोड़ दी और अन्य आतंकी गुट या तो पराजित हो चुके हैं या विनाश होने की कगार पर हैं। (AK)