फ़िलिस्तीनियों के रॉकेट हमलों में 5 इस्राईली हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i75016-फ़िलिस्तीनियों_के_रॉकेट_हमलों_में_5_इस्राईली_हताहत
इस्राईली मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ग़ज्ज़ा के उत्तर में स्थित ज़ायोनी बस्ती अश्केलोन पर फ़िलिस्तीनियों के रॉकेट हमले में 4 ज़ायोनी मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०५, २०१९ १४:१९ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीनियों के रॉकेट हमलों में 5 इस्राईली हताहत

इस्राईली मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ग़ज्ज़ा के उत्तर में स्थित ज़ायोनी बस्ती अश्केलोन पर फ़िलिस्तीनियों के रॉकेट हमले में 4 ज़ायोनी मारे गए हैं।

अल-जज़ीरा टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, मिसाइल हमले में इस्राईली बस्ती सदेरोत में भी एक अन्य ज़ायोनी की मौत हो गई है।

रविवार को फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधी संगठनों ने जवाबी कार्यवाही करते हुए बेत हानून के पूरब में स्थित कोरनेट में इस्राईली सैनिकों की एक जीप पर हमला कर दिया।

सूत्रों का कहना है कि फ़िलिस्तीनियों की इस कार्यवाही में 3 इस्राईली सैनिक घायल हो गए हैं।

पिछले दो दिनों से इस्राईली युद्धक विमान ग़ज्ज़ा और उसके आसपास के इलाक़ों पर बमबारी कर रहे हैं, जिसके जवाब में फ़िलिस्तीनी संगठनों ने भी ज़ायोनी बस्तियों पर सैकड़ों रॉकेट दाग़े हैं। msm