इद्लिब में आतंकियों का मीज़ाईल लॉन्चर तबाह
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i75054-इद्लिब_में_आतंकियों_का_मीज़ाईल_लॉन्चर_तबाह
इद्लिब में सीरियाई सेना ने आतंकियों के मीज़ाईल लॉन्चर को तबाह कर दिया है। सीरियाई सेना ने देश के पश्चिमोत्तरी भाग में स्थित हमा के उत्तरी और इद्लिब के दक्षिणी इलाक़े में आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०६, २०१९ १५:०७ Asia/Kolkata
  • इद्लिब में आतंकियों का मीज़ाईल लॉन्चर तबाह

इद्लिब में सीरियाई सेना ने आतंकियों के मीज़ाईल लॉन्चर को तबाह कर दिया है। सीरियाई सेना ने देश के पश्चिमोत्तरी भाग में स्थित हमा के उत्तरी और इद्लिब के दक्षिणी इलाक़े में आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया।

इरना के अनुसार, सीरियाई सेना ने हालिया दिनों में आतंकियों द्वारा दक्षिणी इद्लिब, हमा प्रांत और लाज़ेक़िया में शांत क्षेत्रों में हथियार व युद्ध उपकरण पहुंचाने सहित कुछ दूसरी गतिविधियों की वजह से सोमवार को पश्चिमोत्तरी सीरिया में आतंकियों के ठिकानों पर गोले बरसाए।

आतंकियों ने हालिया दिनों में डी-स्कलेशन ज़ोन समझौते का उल्लंघन करते हुए वहां से हमा में आवासीय इलाक़ों व बिजली घर तथा लाज़ेक़िया में कुछ इलाक़ों पर मीज़ाईल लॉन्चर इस्तेमाल किए, जिसमें कई नागरिक हताहत व घायल हुए।

सीरियाई सेना रविवार को एक बयान में पहले की कह चुकी थी कि वह इद्लिब और उसके आस-पास के इलाक़ों में आतंकियों की गतिविधियों पर नज़र रखे हुए है और उन्हें कड़ाई से जवाब देगी।

पश्चिमोत्तरी सीरिया के इद्लिब प्रांत पर आतंकियों ने 28 मार्च 2015 में क़ब्ज़ा किया था। (MAQ/N)