पोम्पियो की अचानक बग़दाद यात्रा का क्या कारण है?
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i75093-पोम्पियो_की_अचानक_बग़दाद_यात्रा_का_क्या_कारण_है
अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो का कहना है कि अमरीका और ईरान के बीच जारी तनाव के कारण उन्होंने अचानक बग़दाद की यात्रा की है।
(last modified 2026-02-02T06:27:42+00:00 )
May ०८, २०१९ ०५:२२ Asia/Kolkata
  • पोम्पियो की अचानक बग़दाद यात्रा का क्या कारण है?

अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो का कहना है कि अमरीका और ईरान के बीच जारी तनाव के कारण उन्होंने अचानक बग़दाद की यात्रा की है।

ग़ौरतलब है कि पोम्पियो मंगलवार की रात अचानक बग़दाद की यात्रा पर पहुंचे, जहां उन्होंने इराक़ी प्रधान मंत्री आदिल अब्दुल मेहदी और राष्ट्रपति बहरहम सालेह से मुलाक़ात की।

अमरीकी विदेश मंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि क्षेत्र में ईरान की गतिविधियां बढ़ गई हैं, जिसके कारण उन्हें अचानक इस यात्रा पर आना पड़ा।

पोम्पियो ने यह भी दावा किया कि अमरीका, इराक़ की संप्रभुता और आज़ादी की सुरक्षा के लिए इराक़ी राष्ट्र के साथ खड़ा है।

इराक़ी विदेश मंत्री मोहम्मद अली अल-हकीम ने ट्वीट करके कहा है कि पोम्पियो ने इराक़ी अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय मामलों और क्षेत्रीय घटनाक्रमों के बारे में विचार विमर्श किया है। msm