ईरान के विरुद्ध अमरीका के एकपक्षीय प्रतिबंध अस्वीकार्यः इराक़
इराक़ के प्रधानमंत्री ने ईरान के विरुद्ध अमरीका के एकपक्षीय प्रतिबंधों का विरोध किया है।
आदिल अब्दुल मेहदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि उनका देश ईरानी राष्ट्र के विरुद्ध लगाए गए प्रतिबंधों को स्वीकार नहीं करता। इराक़ के प्रधानमंत्री ने यह बात गुरूवार को बग़दाद में ब्रिटेन, जर्मनी और फ़्रांस के राजदूतों के साथ भेंट में कही। उन्होंने यूरोपीय देशों के राजदूतों को संबोधित करते हुए कहा कि इराक़ अपने पड़ोसियों के साथ सहयोग एवं सहकारिता का इच्छुक है।
ज्ञात रहे कि अपनी शत्रुता को आगे बढ़ाते हुए अमरीकी राष्ट्रपति ने बुधवार को ईरान के विरुद्ध नए प्रतिबंधों की घोषणा की जिसमें मेटल इंडस्ट्री को शामिल किया गया। परमाणु समझौते से निकलने के बाद से अमरीका ने ईरान पर दबाव डालन के उद्देश्य से उसके विरुद्ध प्रतिबंधों में वृद्धि की है। ट्रम्प के इस निर्णय की अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आलोचना की जा रही है।