सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत में 2 राजनैतिक विरोधी मारे गए
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i75215-सऊदी_अरब_के_पूर्वी_प्रांत_में_2_राजनैतिक_विरोधी_मारे_गए
सऊदी अरब में 2 राजनैतिक विरोधी मारे गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १२, २०१९ ०६:१० Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत में 2 राजनैतिक विरोधी मारे गए

सऊदी अरब में 2 राजनैतिक विरोधी मारे गए।

सऊदी अरब में युवराज मोहम्मद बिन सलमान द्वारा प्रजातांत्रिक अभियान, उपदेशकों और बुद्धिजीवियों के ख़िलाफ़ जारी दमन के बीच, तेल से मालामाल पूर्वी प्रांत में एक गांव पर शासन के सैनिकों ने चढ़ाई की जिसमें कम से कम 2 राजनैतिक विरोधी मारे गए।

स्थानीय सूत्रों ने नाम ज़ाहिर न होने की शर्त पर बताया कि सुरक्षा बलों ने शनिवार को दोपहर बाद तरूत द्वीप के सनाबिस गांव पर धावा बोला, जिसके दौरान स्थानीय निवासियों ने भी फ़ायरिंग की। इस बीच विपक्ष के 2 अहम लोगों की गंभीर रूप से घायल होने से मौत हो गयी।

सऊदी अरब में शासन ने राजनीति से प्रेरित गिरफ़्तारियां और विरोध करने वाले लेखकों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का दमन तेज़ कर दिया है।

सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत में फ़रवरी वर्ष 2011 से ही शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी है। इस इलाक़े की जनता सुधार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, राजनैतिक क़ैदियों की रिहाई और तेल से समृद्ध इस इलाक़े के लोगों के ख़िलाफ़ आर्थिक व धार्मिक भेदभाव की समाप्ति की मांग कर रही है। (MAQ/N)