सऊदी अरब और बहरैन के शिया मुसलमानों के ख़िलाफ़ ख़तरनाक साज़िश
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i75278-सऊदी_अरब_और_बहरैन_के_शिया_मुसलमानों_के_ख़िलाफ़_ख़तरनाक_साज़िश
सऊदी अरब और बहरैन में शिया मुसलमानों के ख़िलाफ़ लगातार भयानक अत्याचार और ख़तरनाक साज़िशों का सिलसिला जारी है और इन दोनों देशों के शिया मुसलमान बहुत ही ज़्यादा उत्पीड़न का शिकार हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १३, २०१९ १६:१० Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब और बहरैन के शिया मुसलमानों के ख़िलाफ़ ख़तरनाक साज़िश

सऊदी अरब और बहरैन में शिया मुसलमानों के ख़िलाफ़ लगातार भयानक अत्याचार और ख़तरनाक साज़िशों का सिलसिला जारी है और इन दोनों देशों के शिया मुसलमान बहुत ही ज़्यादा उत्पीड़न का शिकार हैं।

समाचार एजेंसी मेहर की रिपोर्ट के मुताबिक़, सऊदी अरब और बहरैन के शिया मुसलमानों पर आले सऊद और आले ख़लीफ़ा की ओर से बर्बरता और उत्पीड़न का सिलसिला जारी है। सऊदी अरब और बहरैन में शिया मुसलमानों को आतंकवाद के साथ जोड़कर उनके अधिकारों का खुला हनन किया जा रहा है और साथ ही इन दोनों देशों के शिया मुसलमानों के ख़िलाफ़ दमनात्मक कार्यवाहियां करके उनके घरों को तबाह किया जा रहा है।

बहरैन में सक्रिय शिया मुसलमानों की नागरिकता रद्द करके उन्हें झूठे मामलों में फंसा कर तथाकथित शाही अदालतों द्वारा सज़ाएं दी जा रही हैं। अभी हाल ही में सऊदी अरब की अत्याचारी सरकार द्वारा 37 बेगुनाह मुसलमानों के सिर काटे जाने की दिल दहला देने वाली घटना को दुनिया भूली भी नहीं थी कि एक बार फिर आले सऊद के ख़ूंख़ार सैनिकों ने इस देश के शिया बहुल क्षेत्र क़तीफ़ पर हमला करके 8 आम नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया और कई युवकों को बंधक बनाकर ले गए जिनका अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। इस बीच सऊदी अरब की सेना ने अपने ही देश के पूर्वी इलाक़े क़तीफ़ में शिया मुसलमानों के ख़िलाफ़ अपनी बर्बरतापूर्ण कार्यवाही जारी रखते हुए इस इलाक़े में मौजूद दसियों शिया मुसलमानों के घरों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब और बहरैन विश्व जनमत को भटकाने के लिए बेगुनाह शिया मुसलमानों को आतंकवाद से जोड़ने की नापाक कोशिश कर रहे हैं, जबकि दुनिया जानती है कि किसी भी शिया का न यह कि केवल आतंकवादी गुटों से कोई संबंध नहीं है बल्कि शिया स्वयं सऊदी अरब समर्थित तकफ़ीरी एवं वहाबी आतंकवाद का सबसे अधिक शिकार हैं। याद रहे कि सऊदी अरब की आले सऊद सरकार के सभी गुनाहों में अमेरिका बराबर का भागीदार है। (RZ)