इराक़, सेना की कार्यवाही, दाइश का ठिकाना तबाह
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i75447-इराक़_सेना_की_कार्यवाही_दाइश_का_ठिकाना_तबाह
इराक़ के रक्षामंत्रालय ने कहा है कि पश्चिमी अंबार प्रांत में दाइश के एक बड़े ठिकाने को इराक़ी वायु सेना की सहायता से तबाह कर दिया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १९, २०१९ २०:१३ Asia/Kolkata
  • इराक़, सेना की कार्यवाही, दाइश का ठिकाना तबाह

इराक़ के रक्षामंत्रालय ने कहा है कि पश्चिमी अंबार प्रांत में दाइश के एक बड़े ठिकाने को इराक़ी वायु सेना की सहायता से तबाह कर दिया गया है।

अलफ़ुरात टीवी ने इराक़ी रक्षामंत्रालय के हवाले से ख़बर दी है कि अंबार प्रांत में सेना के आप्रेश्नल कमान और अलजज़ीरा आप्रेश्नल कमान ने संयुक्त कार्यवाही के दौरान जिसे इराक़ी वायु सेना की भी मदद हासिल थी, एनुल असद सैन्य छावनी के पश्चिम में दाइश के एक बड़े ठिकाने को तबाह कर दिया है।

ख़बरों में बताया गया है कि इस अड्डे को आतंकवादी गुट दाइश अपने तत्वों को ट्रेनिंग देने के लिए प्रयोग करता था।

दूसरी ओर इराक़ के स्वयं सेवी बल हशदुश्शाबी ने सलाहुद्दीन प्रांत के केन्द्र सामर्रा के दक्षिण में दाइश के बाक़ी बचे तकफ़ीरी आतंकवादी तत्वों के विरुद्ध भरपूर कार्यवाही की है।

हशदुश्शाबी ने अपने बयान में कहा है कि इस कार्यवाही के दौरान सामर्रा के दक्षिणी क्षेत्र में दाइशके सभी ख़ुफ़िया ठिकाने तबाह कर दिए गये हैं।

इराक़ सरकार ने दिसम्बर 2017 में दाइश के विरुद्ध युद्ध में जीत की घोषणा की थी। इराक़ी सेना और स्वयं सेवी बल इस समय देश के विभिन्न क्षेत्रों में बाक़ी बचे आतंकवादियों का सफ़ाया करने में व्यस्त हैं। (AK)