बम लदे ड्रोन को सीरियाई सेना ने मार गिराया
-
11 जनवरी 2018 को मॉस्को में सीरिया में रूस की हमीमीन हवाई छावनी पर हमले के दौरान इस्तेमाल हुए ड्रोन की तस्वीर (एपी के सौजन्य से)
सीरियाई सेना ने हमा एयरपोर्ट के निकट, एक ड्रोन को मार गिराया जिस पर बम लदे हुए थे।
सीरियाई टीवी चैनल ने बुधवार की रात एक रिपोर्ट में बताया कि सेना ने जिस ड्रोन को मार गिराया वह आतंकियों द्वारा संचालित था।
रिपोर्ट के अनुसार, यह ड्रोन नुस्रा फ़्रंट के आतंकियों द्वारा भेजा गया था।
ग़ौरतलब है कि सीरियाई सेना रूसी सेना की मदद से अनेक अवसर पर आतंकियों द्वारा रॉकेट व ड्रोन हमलों को नाकाम बना चुकी है।
इस महीने के शुरु में रूसी सेना ने बताया था कि उसने अप्रैल में लाज़ेक़िया में सीरियाई सेना के मोर्चों और रूसी छावनी पर, पश्चिमोत्तरी प्रांत इद्लिब में स्थित आतंकियों के 12 ड्रोन व रॉकेट हमलों को नाकाम बनाया था।
पिछले साल रूस ने सचेत किया था कि आतंकियों ने ड्रोन की आधुनिक प्रौद्योगिकी हासिल कर ली है।
रूसी सेना के जनरल स्टाफ़ के यूएवी विभाग के प्रमुख मेजर जनरल एलेक्सांद्र नोविकोफ़ ने कहाः "इस तरह की घातक मशीन के उत्पादन के लिए बहुत ही गुणवत्ता वाले पेशेवराना ज्ञान और ड्रोन चलाने के लिए प्रयोगात्मक कौशल व अनुभव की ज़रूरत होती है।" (MAQ/N)