हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगाः यमनी सेना
यमन की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता यहिया सरीअ ने हमलावर गठबंधन के विरुद्ध कठोर जवाबी हमलों की घोषणा की है।
यहिया सरीअ ने पिछले महीने अबूधाबी हवाई पर किए जाने वाले ड्रोन हमले की वीडियो अलमसीरा टीवी चैनल से प्रसारित किए जाने के बाद कहा कि आज के बाद से हर हमले का भरपूर जवाब दिया जाएगा और यमनी सेना और स्वयं सेवी बल सऊदी गठबंधन के समस्त ठिकानों को निशाना बनाने की क्षमता रखते हैं।
यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों की संयुक्त सैन्य टुकड़ियों ने सऊदी हमले के जवाब में सऊदी गठबंधन के ठिकानों को ड्रोन विमानों से निशाना बनाना शुरु कर दिया है।
कुछ ही दिन पहले एक बड़े हमले में सात ड्रोन विमानों से सऊदी अरब के तेल प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया था। सऊदी अरब संसार में सबसे अधिक तेल निर्यात करने वाला देश समझा जाता है और वह हर दिन लगभग 70 लाख बैरल तेल निर्यात करता है। यमनी बलों के ड्रोन हमलों के बाद आरामको की तेल पाइप लाइनों में विस्फोट हुए हैं और उसका तेल निर्यात बंद हो गया है।
सऊदी अरब मार्च 2015 से यमन पर युद्ध थोप रखा है। इस युद्ध में यमन का नुक़सान तो बहुत हुआ है लेकिन उसके प्रतिरोध में कोई कमी नहीं आई है। (AK)