नेतनयाहू नहीं बना सके सरकार, फिर से होंगे चुनाव
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i75758-नेतनयाहू_नहीं_बना_सके_सरकार_फिर_से_होंगे_चुनाव
बिनयमिन नेतनयाहू चुनाव जीतने के बावजूद नई सरकार का गठन करने में विफल रहे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ३०, २०१९ ०९:०१ Asia/Kolkata
  • नेतनयाहू नहीं बना सके सरकार, फिर से होंगे चुनाव

बिनयमिन नेतनयाहू चुनाव जीतने के बावजूद नई सरकार का गठन करने में विफल रहे।

ज़ायोनी सांसदों ने क्नैसेट अर्थात इस्राईली संसद को भंग करने के पक्ष में मतदान किया है।  बुधवार की रात समय सीमा समाप्त हो जाने के बाद संसद भंग करने के लिए पेश किये गए प्रस्ताव के पक्ष में 74 मत डले गए जबकि इसके विरोध में 45 मत पड़े।  नई सरकार बनाने के लिए नेतनयाहू को 42 दिन का समय दिया गया था।  अब अवैध ज़ायोनी शासन में 17 सितंबर 2019 को पुनः आम चुनाव कराए जाएंगे। 

अवैध ज़ायोनी शासन के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि जब चुनाव में विजयी रही पार्टी, मंत्रीमण्डल बनाने में विफल रही हो।  नेतनयाहू को मंत्रीमण्डल बनाने के लिए 65 सीटों की आवश्यकता थी जिसे वे प्राप्त नहीं कर सके।  9 अप्रैल के संसदीय चुनाव में अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प के भरपूर समर्थन के बावजूद नेतनयाहू को कुछ 36 सीटें प्राप्त हो सकीं।  नई सरकार के गठन में विफल रहने के बाद नेतनयाहू ने कहा है कि अगले चुनाव में वे अवश्य विजयी होकर सरकार का गठन करेंगे।