ज़ायोनियों सैनिक की फ़ायरिंग, दो फ़िलिस्तीन शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i75798-ज़ायोनियों_सैनिक_की_फ़ायरिंग_दो_फ़िलिस्तीन_शहीद
पश्चिमी तट और बैतुल मुक़द्दस में ज़ायोनी सैनिकों की फ़ायरिंग में दो फ़िलिस्तीनी शहीद हो गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ३१, २०१९ १४:४९ Asia/Kolkata
  • ज़ायोनियों सैनिक की फ़ायरिंग, दो फ़िलिस्तीन शहीद

पश्चिमी तट और बैतुल मुक़द्दस में ज़ायोनी सैनिकों की फ़ायरिंग में दो फ़िलिस्तीनी शहीद हो गए हैं।

फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी करके बताया है कि पश्चिमी तट के बैत लहम क्षेत्र के निकट ज़ायोनी सैनिकों की फ़ायरिंग में एक सोलह वर्षीय किशोर शहीद हो गया। यह किशोर जुमतुल विदा की नमाज़ के लिए मस्जिदुल अक़सा की ओर जा रहा था कि बैत लहम के निकट ज़ायोनी सैनिकों की फ़ायरिंग में शहीद हो गया।

 

ज़ायोनी सैनिकों ने इसी तरह अतिग्रहित बैतुल मुक़द्दस में भी एक फ़िलिस्तीनी युवा को गोली मार कर शहीद कर दिया। ज़ायोनी सैनिकों ने दावा किया है कि इस फ़िलिस्तीनी ने हमला करके दो इस्राईली नागरिकों को घायल कर दिया था। इस बीच ज़ायोनी सैनिकों ने विश्व क़ुद्स दिवस के अवसर पर बैतुल मुक़द्दस में नमाज़ के लिए जाने वाले हज़ारों फ़िलिस्तीनियों की राह में रुकावटें खड़ी कीं और अनेक लोगों को मस्जिदुल अक़सा में जाने से रोक दिया। (HN)