यमनी जनता हमेशा से फ़िलिस्तीनियों के साथ हैः सैयद हूसी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i75869-यमनी_जनता_हमेशा_से_फ़िलिस्तीनियों_के_साथ_हैः_सैयद_हूसी
यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह के महासचिव ने डील आफ़ सेन्चुरी योजना पर अमल के लिए अमरीका और इस्राईल को कुछ अरब देशों के प्राप्त समर्थन की ओर संकेत करते हुए कहा कि फ़िलिस्तीनियों को इस्लाम के दुश्मनों की एक बड़ी साज़िश का सामना है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Jun ०२, २०१९ १५:४६ Asia/Kolkata
  • यमनी जनता हमेशा से फ़िलिस्तीनियों के साथ हैः सैयद हूसी

यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह के महासचिव ने डील आफ़ सेन्चुरी योजना पर अमल के लिए अमरीका और इस्राईल को कुछ अरब देशों के प्राप्त समर्थन की ओर संकेत करते हुए कहा कि फ़िलिस्तीनियों को इस्लाम के दुश्मनों की एक बड़ी साज़िश का सामना है।

यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह के महासचिव सैयद बदरुद्दीन अलहूसी ने शनिवार की रात यमन की राजधानी सनआ सहित विभिन्न शहरों में विश्व क़ुद्स दिवस की रैलियों में यमनी जनता की भरपूर भागीदारी को सराहते हुए कहा कि इस्लाम के दुश्मन अपने अरब समर्थकों और ज़ायोनी शासन के सहयोग से सेन्चुरी डील षड्यंत्रकारी योजना द्वारा फ़िलिस्तीन के मुद्दे को पूर्ण रूप से किनारे लगाने का प्रयास कर रहे हैं।

यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन के महासचिव ने कहा कि विश्व क़ुद्स दिवस के अवसर पर यमनी जनता ने अपना खुला दृष्टिकोण अपनाते हुए फ़िलिस्तीन की अत्याचारग्रस्त जनता के समर्थन और उनके अधिकारों की वापसी की आवश्यकता पर बल दिया। (AK)