ईद के दिनों यमनवासियों पर बरसे गोले, कई हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i75975-ईद_के_दिनों_यमनवासियों_पर_बरसे_गोले_कई_हताहत
यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन के प्रवक्ता ने कहा है कि हमलावर गठबंधन ईद के दिनों में भी यमनियों के विरुद्ध अपराधिक कार्यवाहियों और हमलों में व्यस्त है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०६, २०१९ १५:१७ Asia/Kolkata
  • ईद के दिनों यमनवासियों पर बरसे गोले, कई हताहत

यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन के प्रवक्ता ने कहा है कि हमलावर गठबंधन ईद के दिनों में भी यमनियों के विरुद्ध अपराधिक कार्यवाहियों और हमलों में व्यस्त है।

अपने एक ट्वीट में अंसारुल्लाह के प्रवक्ता मुहम्मद अब्दुस्सलाम ने कहा है कि हमलावर सऊदी गठबंधन ने इन कार्यवाहियों द्वारा दुनिया के सामने अपने अपराधिक और घिनौने चेहरे को और अधिक स्पष्ट कर दिया है।

उन्होंने कहा कि सऊदी गठबंधन ने ईद के दिन भी यमनी के ज़ालेअ प्रांत पर हमला किया जिसमें तीन यमनी हताहत हुए जबकि हज्जा प्रांत के क्षेत्र अबस में एक महिला और बच्चा भीषण रूप से घायल हुए जिनकी स्थिति चिंताजनक है।

दूसरी ओर यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों के जवानों ने दक्षिणी सऊदी अरब के क्षेत्र नजरान में हमला करके सऊदी गठबंधन के दो सौ सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया और घायल कर दिया।

यमन की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले तीन दिनों के दौरान यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने नजरान के क्षेत्र में सऊदी सैन्य गठबंधन के 20 ठिकानों पर हमला किया। (AK)