सऊदी अरब में घुसकर यमनियों ने तबाही मचा दी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i76067-सऊदी_अरब_में_घुसकर_यमनियों_ने_तबाही_मचा_दी
सऊदी अरब की दक्षिणी सीमाओं पर यमनी सेना की प्रगति और सऊदी सेना के ठिकानों पर यमनी सेना के ड्रोन और मीज़ाइल हमलों का क्रम यथावत जारी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०९, २०१९ १४:५४ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब में घुसकर यमनियों ने तबाही मचा दी

सऊदी अरब की दक्षिणी सीमाओं पर यमनी सेना की प्रगति और सऊदी सेना के ठिकानों पर यमनी सेना के ड्रोन और मीज़ाइल हमलों का क्रम यथावत जारी है।

अलमसीरा टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार यमनी सेना और अंसारुल्लाह के जवानों ने क़ासिफ़ K2 प्रकार के कई ड्रोन विमानों का प्रयोग करते हुए दक्षिणी सऊदी अरब में जीज़ान हवाई अड्डे को निशाना बनाया है।

यमनी सेना की इस कार्यवाही में जीज़ान हवाई अड्डे के उन ठिकानों को निशाना बनाया गया है जिन्हें सऊदी अरब, यमन के विरुद्ध ड्रोन और हवाई हमलों के लिए प्रयोग करता था।

यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों की ड्रोन यूनिट ने पिछले सप्ताहों के दौरान अपने हमलावर ड्रोन विमानों का प्रयोग करते हुए सऊदी अरब में जीज़ान हवाई अड्डे को बारम्बार अपने हमलों का निशाना बनाया है।

यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने घोषणा की है कि इस मीज़ाइल हमले में सऊदी गठबंधन के दसियों सैनिक मारे गये और घायल हुए।

नजरान के क्षेत्र अलबक़अ पर यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों की गोलाबारी में सऊदी गठबंधन के सैनिकों को भारी नुक़सान पहुंचा।

अलमसीरा टीवी चैनल का कहना है कि यमनी सेना ने जीज़ान में सऊदी गठबंधन के कई ठिकानों को अपने नियंत्रण में ले लिया है।

यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने हालिया सप्ताह के दौरान सऊदी गठबंधन के मुक़ाबले में रणक्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलताएं प्राप्त की हैं। (AK)