बैतुलमुक़द्दस, एक अन्य फिलिस्तीनी शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i76373-बैतुलमुक़द्दस_एक_अन्य_फिलिस्तीनी_शहीद
अवैध अधिकृत बैतुल मुक़द्दस में इस्राईली सैनिकों की फायरिंग में एक अन्य फिलिस्तीन की शहादत हो गयी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २०, २०१९ ०६:३५ Asia/Kolkata
  • बैतुलमुक़द्दस, एक अन्य फिलिस्तीनी शहीद

अवैध अधिकृत बैतुल मुक़द्दस में इस्राईली सैनिकों की फायरिंग में एक अन्य फिलिस्तीन की शहादत हो गयी।

मूसा अबू मियाला नामक यह फिलिस्तीनी, इ्स्राईली सैनिकों की फायरिंग में घायल होने के बाद, बुधवार की शाम चल बसा। 

इ्सराईली सैनिक, फिलिस्तीन के विभिन्न क्षेत्रों पर हमले करके फिलिस्तीनियों को पकड़ कर ले जाते हैं। इन कार्यवाहियों के दौरान फिलिस्तीनी यदि विरोध करते हैं तो झड़प होती है जिनमें अधिकांश फिलिस्तीनी, घायल और हताहत होते हैं। 

फिलिस्तीनी सूत्रों के अनुसार, अमरीका में डोनाल्ड ट्रम्प के सत्ता में पहुचंने और अमरीकी दूतावास को बैतुलमुक़द्दस स्थानांतरित किये जाने के बाद से अब तक 440 से अधिक फिलिस्तीनी, इस्राईली सैनिकों की फायरिंग में शहीद हो चुके हैं।(Q.A.)