बग़दाद में मस्जिद में आतंकवादी हमला, 10 हताहत 30 घायल
Jun २१, २०१९ १५:०२ Asia/Kolkata
-
यह फ़ाइल फ़ोटो इराक़ के दियाला प्रांत के उम्मुल अज़म गांव की मस्जिद में जुमे की नमाज़ के दौरान आत्मघाती हमले के बाद की है
इराक़ की राजधानी बग़दाद में एक मस्जिद में हुए धमाके में कम से कम 40 लोग हताहत व घायल हुए।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, यह आतंकवादी धमाका शुक्रवार को पूर्वी बग़दाद की एक मस्जिद में हुआ, जिसमें कम से कम 10 नागरिक हताहत और 30 अन्य घायल हुए।
रिपोर्ट मिलने तक किसी व्यक्ति या गुट ने इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली थी।
इराक़ में आतंकवादी गुट दाइश की हार के बावजूद अभी भी इस गुट के कुछ तत्व इराक़ के विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद हैं जो छिट पुट आतंकी हमले करते रहते हैं। (MAQ/N)
टैग्स