एक और सऊदी ड्रोन विमान हुआ ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i76825-एक_और_सऊदी_ड्रोन_विमान_हुआ_ढेर
यमनी सेना और स्वयंसेवी बल अंसारुल्लाह ने सऊदी अरब के एक और ड्रोन विमान को मार गिराया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०४, २०१९ ०६:३२ Asia/Kolkata
  • एक और सऊदी ड्रोन विमान हुआ ढेर

यमनी सेना और स्वयंसेवी बल अंसारुल्लाह ने सऊदी अरब के एक और ड्रोन विमान को मार गिराया है।

अलमयादीन की रिपोर्ट के अनुसार, यह ड्रोन बुधवार को यमन से मिली सऊदी अरब की दक्षिणी सीमा पर मार गिराया गया।

रिपोर्ट के अनुसार, यह ड्रोन बुधवार को सऊदी अरब के सीमावर्ती जीज़ान इलाक़े में स्थित जबल अद्दूद क्षेत्र के पूर्वी भाग में मार गिराया गया।

यमनी सेना और स्वयंसेवी बल का एयर डिफ़ेन्स सिस्टम देश पर अतिक्रमण करने वाले सऊदी गठबंधन के कई ड्रोन अब तक ढेर कर चुका है।

पिछले हफ़्तों के दौरान सऊदी अरब के दक्षिणी शहर में स्थित सैन्य प्रतिष्ठान यमनी फ़ोर्सेज़ की ड्रोन कार्यवाही का ऐसी स्थिति में निशाना बने हैं कि सऊदी अरब में तैनात अमरीका का पेट्रियट मीज़ाईल सिस्टम उन्हें रोकने में नाकाम रहा है। (MAQ/N)