अमेरिकी मध्यस्थता स्वीकार नहीं" महमूद अब्बास
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i76843-अमेरिकी_मध्यस्थता_स्वीकार_नहीं_महमूद_अब्बास
अमेरिकी योजना "डील ऑफ सेन्चुरी" में एक स्वतंत्र फ़िलिस्तीनी देश के गठन के मामले की अनदेखी कर दी गयी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०४, २०१९ १५:२८ Asia/Kolkata

अमेरिकी योजना "डील ऑफ सेन्चुरी" में एक स्वतंत्र फ़िलिस्तीनी देश के गठन के मामले की अनदेखी कर दी गयी है।

फ़िलिस्तीनी प्रशासन के प्रमुख महमूद अब्बास ने कहा है कि फ़िलिस्तीनी, फ़िलिस्तीन मामले में अमेरिकी मध्यस्थता को स्वीकार नहीं करते।

महमूद अब्बास ने कहा कि अमेरिका को चाहिये कि वह वार्ता की भूमिका के रूप में सबसे पहले आधिकारिक रूप से एक फ़िलिस्तीनी देश को स्वीकार करे जिसकी राजधानी कुद्स होगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमेरिकी योजना "डील ऑफ सेन्चुरी" में एक स्वतंत्र फ़िलिस्तीनी देश के गठन के मामले की अनदेखी कर दी गयी है।

क़ुद्स मुसलमानों का पहला किबला है और इस्लामी जगत का वह सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है और अमेरिका ने आधिकारिक रूप से यह स्वीकार कर लिया है कि कुद्स इस्राईल का है और अपने इस कार्य से इस नगर में मौजूद इस्लामी और फ़िलिस्तीनी पहचान को मिटाना चाहता है।

रोचक बात यह है कि मानवाधिकारों की रक्षा का दम भरने वाले अमेरिका ने कुद्स को ऐसी स्थिति में मान्यता प्रदान करके कहा है कि इसका संबंध इस्राईल से है जब अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुसार वह फ़िलिस्तीनियों का है और इस्राईल ने उस पर अवैध कब्ज़ा कर रखा है।

डोनल्ड ट्रंप की "डील ऑफ सेन्चुरी" योजना को तैयार करने में उनके यहूदी दामाद जेयर्ड कुश्नर ने मुख्य भूमिका निभाई है और उसमें फ़िलिस्तीनियों के किसी भी अधिकार को मान्यता नहीं दी गयी है।

दूसरे देशों में शरणार्थी का जीवन बिता रहे फ़िलिस्तीनियों की स्वदेश वापसी का विरोध, मिस्र और जार्डन सहित दूसरे देशों व क्षेत्रों में उन्हें बसा देना और फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधक गुटों का निरस्त्रीकरण "डील ऑफ़ सेन्चुरी" के कुछ भाग हैं।  

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप खुल्लम- खुल्ला और पूरी तरह ज़ायोनी शासन का समर्थन कर रहे हैं और अमेरिका फिलिस्तीनियों के कम से कम अधिकार को भी स्वीकार नहीं कर रहा है।

यही विषय इस बात का कारण बना है कि महमूद अब्बास ने घोषणा की है कि फ़िलिस्तीनी, फ़िलिस्तीन मामले में अमेरिकी मध्यस्थता को स्वीकार नहीं करते हैं। MM