हिज़बुल्लाह से संबन्ध के आरोप में तीन लेबनानियों पर अमरीकी प्रतिबंध
अमरीकी वित्तमंत्रालय ने हिज़बुल्लाह से संबन्ध में आरोप में लेबनान के दो सांसदों सहित तीन लोगों पर प्रतिबंध लगाए हैं।
अमरीकी वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान जारी करके लेबनान के तीन नागरिकों को अपने प्रतिबंधों की सूचि में डाल दिया। प्रतिबंधित किये जाने वाले लेबनानी तीन नागरिकों में से दो सांसद हैं जिनपर लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हिज़बुल्लाह के साथ संबन्ध के आरोप हैं। अमरीकी वित्त मंत्रालय अप्रैल 2019 के आरंभ में भी हिज़बुल्लाह से संबन्ध के आरोप में दो अन्य लोगों तथा तीन संस्थाओं को प्रतिबंधित कर चुका है।
ज्ञात रहे कि लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हिज़बुल्लाह की गतिविधियां को सीमित करने के उद्देश्य से अमरीका और अवैध ज़ायोनी शासन लंबे समय से यूरोपीय देशों पर यह दबाव डालते आए हैं कि वे हिज़बुल्लाह को आतंकवादी गुट घोषित करें। इससे पहले अमरीकी विदेश मंत्रालय हिज़बुल्लाह पर आतंकवाद के समर्थन का आरोप लगा चुका है। अमरीकी सरकार का यह प्रयास है कि मध्यपूर्व के प्रतिरोधक गुटों पर निराधार आरोप लगाकर उनके विरुद्ध आतंकवाद विरोधी कार्यवाही करे।