ज़ायोनियों की बर्बरता, छह साल के बच्चे पर चढ़ा दी कार
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i77250-ज़ायोनियों_की_बर्बरता_छह_साल_के_बच्चे_पर_चढ़ा_दी_कार
पश्चिमी जार्डन में एक ज़ायोनी ने अपनी कार से कुचल कर एक छह वर्षीय फ़िलिस्तीनी बच्चे को शहीद कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १६, २०१९ १४:१० Asia/Kolkata
  • ज़ायोनियों की बर्बरता, छह साल के बच्चे पर चढ़ा दी कार

पश्चिमी जार्डन में एक ज़ायोनी ने अपनी कार से कुचल कर एक छह वर्षीय फ़िलिस्तीनी बच्चे को शहीद कर दिया।

पश्चिमी जार्डन के शहर अलख़लील के क्षेत्र तरक़ूमिया के निकट यह फ़िलिस्तीनी बच्चा साइकिल से जा रहा था कि एक ज़ायोनी ने उस पर अपनी कार चढ़ा दी।

अप्रैल के महीने में भी एक ज़ायोनी ने बैते लहम में एक ट्रक से 42 वर्षीय एक फ़िलिस्तीनी महिला को कुचलकर शहीद कर दिया था।

दूसरी ओर ज़ायोनी शासन की निस्ताल जेल की काल कोठरी में एक फिलिस्तीनी बच्चा शहीद हो गया। उसे पिछले महीने बैते लहम के क्षेत्र बैते फ़ुज्जार से ज़ायोनी सैनिकों ने हिरासत में लिया था।

यह फ़िलिस्तीनी बहुत बीमार था किन्तु ज़ायोनी शासन ने उसे चिकित्सा उपचार नहीं दिया और जिसके परिणाम में वह शहीद हो गया।

इसी मध्य फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास ने घोषणा की है कि प्रतिरोध आंदोलन यहूदियत और यहूदियों के विरुद्ध नहीं बल्कि अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन के विरुद्ध संघर्षरत है और फ़िलिस्तीनी जनता अपने अधिकारों को कभी भी नहीं छोड़ेगी। (AK)