इराक़ में हश्दुश्शाबी की छावनी पर ड्रोन हमला + वीडियो
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i77376-इराक़_में_हश्दुश्शाबी_की_छावनी_पर_ड्रोन_हमला_वीडियो
इराक़ में स्वंयसेवी बल हश्दुश्शाबी की छावनी पर रिपोर्ट के अनुसार, अज्ञात ड्रोन का हमला हुआ जिसमें स्वंयसेवी बल का एक जवान शहीद और 4 अन्य घायल हुए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २०, २०१९ ०७:०० Asia/Kolkata

इराक़ में स्वंयसेवी बल हश्दुश्शाबी की छावनी पर रिपोर्ट के अनुसार, अज्ञात ड्रोन का हमला हुआ जिसमें स्वंयसेवी बल का एक जवान शहीद और 4 अन्य घायल हुए।

अलआलम के अनुसार, शुक्रवार की सुबह को यह हमला सलाहुद्दीन प्रांत के आमिरली इलाक़े में स्थित छावनी पर हुआ।

इराक़ी मीडिया द्वारा जारी वीडियो फ़ूटेज में हमले के बाद इस छावनी से आग की लपटें निकलती हुयी नज़र आ रही हैं।

रिपोर्ट मिलने तक स्पष्ट नहीं हो सका कि इस हमले के पीछे कौन ज़िम्मेदार है।

दूसरी तरफ़ उत्तरी इराक़ में इराक़ी फ़ोर्सेज़ ने दाइश के 2 गुप्त ठिकाने ध्वस्त कर दिए।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, इराक़ी फ़ोर्सेज़ ने देश के उत्तरी प्रांत कर्कूक में शुक्रवार को कार्यवाही करते हुए दाइश के 2 गुप्त ठिकाने ध्वस्त किए।

अलआलम के अनुसार, यह कार्यवाही कर्कूक के दक्षिण में स्थित अबू ख़नाजिर इलाक़े में हुयी। इस कार्यवाही के दौरान दाइश के 3 आतंकी ढेर हुए।

इराक़ में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश की हार के बावजूद अभी इस गुट के बचे खुचे तत्व इराक़ के विभिन्न क्षेत्रों में छिटपुट आतंकी कृत्य करते रहते हैं।(MAQ/N)