अमरीका की नई चाल से पर्दा उठाया निकटवर्तियों ने
सीरिया में सक्रिय आतंकवादी गुट फ़्रि सीरियन आर्मी के पूर्व सरग़ना ने रहस्योद्धाटन किया है कि अमरीका 65 हज़ार सशस्त्र लोगों को ट्रेनिंग देकर उन्हें सीरिया और इराक़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात करने का इरादा रखता है।
अलआलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार तुर्क समर्थित आतंकी गुट फ़्रि सीरियन आर्मी के पूर्व सरग़ना अबु अनस अलहरीरी ने कहा कि वर्तमान समय में अमरीका सशस्त्र गुट जैशुल मग़ावीर, अहमद अलअब्दू ब्रिगेड और उसूदुश्शर्क़िया के तत्वों को सीरिया के भीतर ट्रेनिंग देकर अमरीका के नियंत्रण वाली तनफ़ छावनी के निकट तैनात करने का इरादा रखता है।
फ़्रि सीरियन आर्मी के इस सरग़ना ने कहा कि जिन सशस्त्र लोगों को अमरीका ट्रेनिंग दे रहा है उनकी ज़िम्मेदारी अमरीका की सेवा करना है। उनका कहना था कि यह गुट सीरियन कुर्द डेमोक्रेटिक आर्मी का अरबी वर्जन है और इन्हें तनफ़ छावनी से समन्वय के बिना कोई कार्यवाही करने का अधिकार नहीं होगा।
ज्ञात रहे कि तनफ़ छावनी, जार्डन, सीरिया और इराक़ के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित है और यह क्षेत्र में अमरीका और आतंकियों का संयुक्त वाॅर रूम समझा जाता है। (AK)