मनामा बैठक का निकला परिणाम, फ़िलिस्तीनी अधिकारी ने किया राज़ फ़ाश
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i77515-मनामा_बैठक_का_निकला_परिणाम_फ़िलिस्तीनी_अधिकारी_ने_किया_राज़_फ़ाश
पीएलओ की कार्यकारिणी कमेटी के महासचिव ने फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध ज़ायोनी सैनिकों के हमलों में वृद्धि को ज़ायोनी-अमरीकी मनामा बैठक में कुछ अरब देशों की उपस्थिति का परिणाम क़रार दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २३, २०१९ १८:५६ Asia/Kolkata
  • मनामा बैठक का निकला परिणाम, फ़िलिस्तीनी अधिकारी ने किया राज़ फ़ाश

पीएलओ की कार्यकारिणी कमेटी के महासचिव ने फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध ज़ायोनी सैनिकों के हमलों में वृद्धि को ज़ायोनी-अमरीकी मनामा बैठक में कुछ अरब देशों की उपस्थिति का परिणाम क़रार दिया।

पीएलओ की कार्यकारिणी कमेटी के महासचिव साएब ओरैक़ात ने फ़िलिस्तीनियों के घरों को तबाह करने में ज़ायोनी अतिग्रहणकारियों के नये अपराधों की ओर संकेत करते हुए कहा कि फ़िलिस्तीनी, अतिग्रहणकारियों के साथ अरब देशों की सांठगांठ और मनामा बैठक की भारी क़ीमत चुका रहे हैं।

उनका कहना था कि फ़िलिस्तीनी ज़ायोनी अपराधों पर कभी भी ख़ामोश नहीं बैठेंगे और फ़िलिस्तीनियों के घरों की तबाही सहित इस्राईली सैनिकों के व्यापक अपराधों की शिकायत अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर करेंगे और अनेक बैठकें आयोजित करेंगे।

ज्ञात रहे कि ज़ायोनी सैनिकों ने सोमवार को दक्षिणपूर्वी बैतुल मुक़द्दस के वादिए अलहुम्स क्षेत्र में फ़िलिस्तीनियों के दसियों घर तोड़ दिए। 

बैतुल मुक़द्दस में फ़िलिस्तीनियों के घरों को तोड़ने की ज़ायोनी कार्यवाही पर क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कड़ी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की जा रही हैं। (AK)