सीरिया ने की अमरीकी हस्तक्षेप की निंदा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i77609-सीरिया_ने_की_अमरीकी_हस्तक्षेप_की_निंदा
सीरिया ने दमिश्क़ के बारे में अमरीका तथा तुर्की की किसी भी प्रकार की सहमति की भर्त्सना की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २६, २०१९ १३:५६ Asia/Kolkata
  • सीरिया ने की अमरीकी हस्तक्षेप की निंदा

सीरिया ने दमिश्क़ के बारे में अमरीका तथा तुर्की की किसी भी प्रकार की सहमति की भर्त्सना की है।

सीरिया के विदेशमंत्रालय का कहना है कि उसके देश के बारे में अमरीका और तुर्की के मध्य किसी भी प्रकार का समझौता, राष्ट्रसंघ के घोषणापत्र के विरुद्ध है।  सीरिया के विदेशमंत्रालय ने एक बयान जारी करके मरीका और तुर्की के मध्य किसी भी प्रकार के समझौते की निंदा की है।  दमिश्क़ ने इसे दूसरे देशों में अमरीकी हस्तक्षेप बताया है।  इस बयान में कहा गया है कि सीरिया में अमरीका के हस्तक्षेप ने जहां देश की संप्रभुता का हनन किया वहीं पर सीरिया संकट को बढाया है।  बयान में यह भी कहा गया है कि तुर्की की सरकार अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा की आड़ में सीरिया की संप्रभुता का हनन कर रही है।  सीरिया के बयान में बताया गया है कि अमरीकी षडयंत्र ने समस्त सीरियन्स को लक्ष्य बनाया है।  वे सीरिया की एकता और अखण्डा को लक्ष्य बनानकर अपनी दुष्ट योजनाओं को दमिश्क़ पर थोपना चाहते हैं।

ज्ञात रहे कि अमरीका और तुर्की के सैन्य अधिकारियों ने 23 जूलाई को सीरिया के भीतर आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष के संबन्ध में वार्ता की थी।  उनका कहना था कि यह वार्ता तुर्की की चिंता को कम करने के उद्देश्य से की गई जिसमें तुर्की तथा सीरिया के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षित क्षेत्र बनाने के बारे में चर्चा की गई।