यमन में हर दस मिनट में एक बच्चे की मौत!
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i77632-यमन_में_हर_दस_मिनट_में_एक_बच्चे_की_मौत!
यमन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की है कि यमन में सऊदी अरब के पाश्विक हमलों और बर्बरता की वजह से हर दस मिनट में एक बच्चे की मौत हो रही है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २७, २०१९ १०:२२ Asia/Kolkata
  • यमन में हर दस मिनट में एक बच्चे की मौत!

यमन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की है कि यमन में सऊदी अरब के पाश्विक हमलों और बर्बरता की वजह से हर दस मिनट में एक बच्चे की मौत हो रही है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, यमन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की है जिसके अनुसार सऊदी अरब के पाश्विक हवाई हमलों में एक लाख से अधिक यमनी नागरिक विकलांग हो गए हैं। अलमयादीन टीवी चैनल से प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया है कि, यमन के 23 लाख बच्चों को कुपोषण का सामना है। रिपोर्ट के मुताबिक़, सऊदी अरब और उसके सहयोगी देशों द्वारा यमन की घेराबंदी के कारण हर दस मिनट में एक यमनी बच्चा मौत की नींद सो रहा है। यमन के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सऊदी अरब द्वार थोपे गए युद्ध के कारण लगभग 19 लाख यमनी जानलेवा बीमारियों में ग्रस्त हो गए हैं।

उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब ने मार्च 2015 से अमेरिका और इस्राईल की मदद और कुछ अरब देशों के सहयोग से यमन पर पाश्विक हमले आरंभ किए थे जो अब तक जारी है। सऊदी अरब के हमलों और यमन की हर तरफ से घेराबंदी की वजह से अब तक 16 हज़ार से अधिक यमनी नागरिक मारे जा चुके हैं। इन आक्रमणकारी सरकारों के पाश्विक हमलों के कारण यमन जैसे निर्धन देश इस समय भीषण भुखमरी और जानलेवा बीमारी का शिकार है। (RZ)