अर्दोग़ान ने की आलोचना ज़ायोनी समर्थकों की
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i77635-अर्दोग़ान_ने_की_आलोचना_ज़ायोनी_समर्थकों_की
तुर्की के राष्ट्रपति ने अवैध ज़ायोनी शासन के समर्थकों की कड़ी आलोचना की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २७, २०१९ ११:१३ Asia/Kolkata
  • अर्दोग़ान ने की आलोचना ज़ायोनी समर्थकों की

तुर्की के राष्ट्रपति ने अवैध ज़ायोनी शासन के समर्थकों की कड़ी आलोचना की है।

रजब तैयब अर्दोग़ान ने अपने एक संबोधन में कहा है कि तुर्की उनके विरुद्ध है जो अवैध ज़ायोनी शासन के साथ हैं और उसका समर्थन करते हैं।  तुर्की के राष्ट्रपति ने स्पष्ट किया कि उनका देश, अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में ज़ायोनियों के हाथों किये जा रहे अत्याचारों पर ख़ामोश नहीं बैठेगा।  जस्टिस एंड डेवलपमेंट पार्टी के कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में तुर्की के राश्ट्रपति अर्दोग़ान ने कहा कि अत्याचारग्रस्त फिलिस्तीनियों की आवाज़ों के लिए जिनके कान बंद हैं और जो लोग मस्जिदुल अक़सा के विरुद्ध किये जा रहे षडयंत्रों को अनदेखा कर रहे हैं वास्तव में वे इस प्रकार के लोग हैं जो अपना महत्व खो चुके हैं।

अपने भाषण के अंत में रजब तैयब अर्दोग़ान ने यूरोप के बारे में चेतावनी देते हुए कहा है कि भविष्य में यूरोप में जातिवादियों के माध्यम से इस्लामोफ़ोबिया को बढावा दिया जाएगा जहां पर मुसलमानों के विरुद्ध दुश्मनी बढ़ेगी।