कर्बला में कार बम का धमाका
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i77658-कर्बला_में_कार_बम_का_धमाका
पवित्र नगर कर्बला में शनिवार रात कार बम का धमाका हुआ जिसमें 1 व्यक्ति हताहत और 2 अन्य घायल हुए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २८, २०१९ ०५:५६ Asia/Kolkata
  • कर्बला में कार बम का धमाका

पवित्र नगर कर्बला में शनिवार रात कार बम का धमाका हुआ जिसमें 1 व्यक्ति हताहत और 2 अन्य घायल हुए।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, यह धमाका उत्तरी कर्बला में चेकपोस्ट नंबर 51 के निकट हुआ।

इराक़ में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश की हार के बावजूद इस गुट के बचे खुचे तत्व इराक़ के विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद हैं। ये तत्व इस तरह के आतंकवादी कृत्य करते हैं।

दाइश ने 2014 में अमरीका और उसके पश्चिमी व अरबी घटकों की सैन्य व वित्तीय मदद से इराक़ पर हमला कर इस देश के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्र के बड़े भाग का अतिग्रहण कर लिया था। इस दौरान दाइश ने ऐसे अपराध किए जिनके बारे में सुनकर मानवता शर्मसार हो जाए। दाइश के हमले के बाद इराक़ से ईरान से आतंकियों के ख़िलाफ़ लड़ाई में मदद की अपील की। ईरान ने इराक़ की सलाहकार के तौर पर मदद की। इराक़ी सेना और स्वयंसेवी बल हश्दुश्शाबी ने 17 नवंबर 2017 को इराक़ के पश्चिमी प्रांत अंबार के रावा शहर को दाइश के क़ब्ज़े से आज़ाद कराकर, इस देश में व्यवहारिक रूप से दाइश का अंत कर दिया। (MAQ/N)