इराक़ में दाइश का तेल के कुओं पर हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i77699-इराक़_में_दाइश_का_तेल_के_कुओं_पर_हमला
इराक़ के सलाहुद्दीन प्रांत में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के तत्वों ने तेल के कुओं पर हमले करने की कोशिश की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २९, २०१९ १०:४२ Asia/Kolkata
  • इराक़ में दाइश का तेल के कुओं पर हमला

इराक़ के सलाहुद्दीन प्रांत में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के तत्वों ने तेल के कुओं पर हमले करने की कोशिश की।

समाचार एजेंसी अनातोली के अनुसार, इराक़ी सेना के सलाहुद्दीन अभियान के कमान्डर साद मोहम्मद ने कहा कि दाइश के कुछ आतंकियों ने रविवार को सलाहुद्दीन प्रांत के अजील और अल्लास तेल के कुओं पर हमला करने की कोशिश की जिसे पुलिस ने नाकाम बनाते हुए दाइश के तत्वों को तेल के कुएं तक पहुंचने से रोक दिया।

सलाहुद्दीन अभियान के कमान्डर के अनुसार, वर्ष 2017 में इराक़ में दाइश की हार के बाद पहली बार इस गुट के तत्वों ने उत्तरी इराक़ में तेल के कुओं पर हमला किया।

इस बीच इराक़ी सेना की टुकड़ी ने कमान्डर मोहम्मद अलयासेरी ने कहा कि पश्चिमी अंबार में दाइश के आतंकियों के 2 ठिकानों पर इराक़ी वायु सेना ने कार्यवाही की जिसमें 4 आतंकी ढेर हुए।

तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने हाल में उत्तरी इराक़ के कर्कूक, सलाहुद्दीन और दियाला प्रांतों में सैन्य व सुरक्षा केन्द्रों पर हमले किए हैं। (MAQ/N)