इराक़, विजय संकल्प का दूसरा चरण, सेना की प्रगति जारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i77761-इराक़_विजय_संकल्प_का_दूसरा_चरण_सेना_की_प्रगति_जारी
इराक़ के स्वयं सेवी बल हश्शदुश्शाबी और सेना के विजय संकल्प अभियान का दूसरा चरण पूरी सफलता के साथ जारी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ३०, २०१९ १८:५४ Asia/Kolkata
  • इराक़, विजय संकल्प का दूसरा चरण, सेना की प्रगति जारी

इराक़ के स्वयं सेवी बल हश्शदुश्शाबी और सेना के विजय संकल्प अभियान का दूसरा चरण पूरी सफलता के साथ जारी है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के स्वयं सेवी बल की कमान्ड ने घोषणा की है कि इस अभियान के दौरान अब तक 30 क्षेत्रों से पूरी तरह से आतंकवादी गुट दाइश को खदेड़ा जा चुका है और उनके नियंत्रण से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि सेना और स्वयं सेवी बलों के इस आप्रेशन के दौरान कई आतंकी गिरफ़्तार हुए जबकि सेना की कार्यवाही में दर्जनों आतंकियों के मारे जाने की सूचना है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि सेना के विजय संकल्प आप्रेशन के दौरान दाइश का कुख्यात सरग़ना सद्दाम हुसैन सालेह अलहमदूनी गिरफ़्तार हुआ जबकि अलजज़ीरा का गर्वनर नामक एक अन्य सरग़ना मारा गया।

इराक़ी सेना की संयुक्त कमान ने 15 जुलाई से विजय संकल्प नामक सैन्य आप्रेशन शुरु किया है जिसमें सेना और स्वयं सेवी बलों की टुकड़ियां भाग ले रही हैं। यह आप्रेशन दियाला, सलाहुद्दीन और अंबार प्रांतों में चलाया जा रहा है।(AK)