यमन युद्ध जारी रहा तो सऊदी शासन का अंत हो जाएगा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i77801-यमन_युद्ध_जारी_रहा_तो_सऊदी_शासन_का_अंत_हो_जाएगा
यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन के राजनीतिक कार्यालय के सदस्य ने कहा कि यमन युद्ध के समीकरण बदलने की वजह से शत्रु और निष्पक्ष देशों के रुख में भी बदलाव आ गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०१, २०१९ ०७:३७ Asia/Kolkata
  • यमन युद्ध जारी रहा तो सऊदी  शासन का अंत हो जाएगा

यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन के राजनीतिक कार्यालय के सदस्य ने कहा कि यमन युद्ध के समीकरण बदलने की वजह से शत्रु और निष्पक्ष देशों के रुख में भी बदलाव आ गया है।

मुहम्मद अलबुखैती ने तसनीम न्यूज़ एजेन्सी से एक वार्ता में यमन  की वायु सेना की शक्ति में वृद्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि सऊदियों को अपनी योजनाओं पर पुनर्विचार करना होगा क्योंकि युद्ध को जारी रखने पर सऊदी अरब का आग्रह, इस शासन का अंत कर देगा। 

अलबुखैती ने आम नागरिकों की हत्या और विवाह समारोहों पर सऊदियों के हमलों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सारे अपराध, सऊदी अरब की कमज़ोरी की निशानी हैं और इसके वजह से निश्चित रूप से अधिक यमनी मोर्चों पर लड़ने के लिए जाएंगे। 

याद रहे सऊदी अरब ने  मार्च सन 2015 से यमन पर हमला आरंभ किया है जो अब तक जारी है। 

सऊदी अरब के इस युद्ध प्रेम में अब तक 16 हज़ार से अधिक यमनी नागरिक मारे जा चुके हैं। 

सऊदी अरब अमरीका के समर्थन की वजह से इस देश में युद्ध अपराध जारी रखे है और चूंकि अमरीका, ब्रिटेन और फ्रांस जैसे देशों से भारी मात्रा में हथियार खरीदता है इस लिए यह देश, यमन के खिलाफ इस भयानक युद्ध को रोकने के लिए उस पर दबाव नहीं डालते। (Q.A.)