उत्तरी इराक़ में दाइश का एक सरग़ना धर दबोचा गया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i77881-उत्तरी_इराक़_में_दाइश_का_एक_सरग़ना_धर_दबोचा_गया
इराक़ी सेना के गुप्तचर विभाग ने देश के उत्तरी प्रांत सलाहुद्दीन में आतंकवादी गुट दाइश के एक सरग़ना के पकड़े जाने की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Aug ०३, २०१९ १७:५१ Asia/Kolkata
  • उत्तरी इराक़ में दाइश का एक सरग़ना धर दबोचा गया

इराक़ी सेना के गुप्तचर विभाग ने देश के उत्तरी प्रांत सलाहुद्दीन में आतंकवादी गुट दाइश के एक सरग़ना के पकड़े जाने की सूचना दी है।

रूदा न्यूज़ के अनुसार, इराक़ के गुप्तचर विभाग ने एक बयान में बताया कि दाइश के सरग़ना अबू अब्दिल्लाह अलजनाबी को मूसिल के पश्चिम में स्थित अलहमदानिया इलाक़े में गिरफ़्तार किया गया।

अलजनाबी सलाहुद्दीन प्रांत के अलजज़ीरा इलाक़े में इराक़ी सुरक्षा बलों के ख़िलाफ़ कई हमलों में लिप्त था।

दूसरी ओर पश्चिमी इराक़ में आतंकवादी तत्वों के दाख़िल होने के बारे में गुप्तचर सूचना मिलने बाद इराक़ी स्वयंसेवी बल हश्दुश्शाबी ने पश्चिमी इराक़ के अलबूईसा इलाक़े में किसी भी प्रकार के आतंकवादी हमले से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

इराक़ी पुलिस ने स्वयंसेवी बल हश्दुश्शाबी के साथ मिलकर देश के कई प्रांतों में आतंकियों के सफ़ाए के लिए संकल्प की जीत नामक अभियान शुरु किया है।(MAQ/N)