सऊदी अरब, दो शीया युवा गिरफ़्तार
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i77893-सऊदी_अरब_दो_शीया_युवा_गिरफ़्तार
सऊदी अरब के सुरक्षा बलों ने एक बार फिर देश के पूर्वी शहर क़तीफ़ पर हमला करके दो युवाओं को गिरफ़्तार कर लिया
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Aug ०३, २०१९ २३:३० Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब, दो शीया युवा गिरफ़्तार

सऊदी अरब के सुरक्षा बलों ने एक बार फिर देश के पूर्वी शहर क़तीफ़ पर हमला करके दो युवाओं को गिरफ़्तार कर लिया

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार सुरक्षा बलों ने क़तीफ शहर के रहने वाले दो युवाओं को ज़करिया अलबेनावी और ज़रग़ाम अलअहमद को बिना वारेंट और बिना किसी आरोप के गिरफ़्तार कर लिया। 

सऊदी सैनिकों ने इसी प्रकार तीन जुलाई को भी शीया बाहुल्य क्षेत्र क़तीफ़ पर हमला किया था और इस क्षेत्र का पूरी तरह घेराव कर लिया था।

सऊदी अरब के पूर्वी शहर क़तीफ़ शीया बाहुल्य क्षेत्र है और इस शहर पर आए दिन सऊदी सुरक्षा बल हमले करते रहते हैं। इन हमलों में अब तक दसियों लोग शहीद और दर्जनों घायल हो चुके हैं जबकि सैकड़ों राजनैतिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों को बिना किसी आरोप के जेल में बंद रखा गया है।

सऊदी अरब में जारी मानवाधिकारों के घोर हनन पर कई बार अंतर्राष्ट्रीय संस्थाएं आवाज़ उठा चुकी हैं। (AK)