पूर्वोत्तरी सीरिया में कार बम का धमाका, 7 मरे अनेक घायल
Aug ०७, २०१९ १४:०१ Asia/Kolkata
सीरिया के पूर्वोत्तरी प्रांत हस्का के अलक़हतानिया क़स्बे में कार बम का धमाका हुआ, जिसमें कम से कम 7 लोग मारे गए।
अलआलम के अनुसार, बुधवार को हुए इस धमाके में बहुत से लोग घायल हुए जिनमें 3 बच्चे भी हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुयी थी।
सीरियाई सेना से मिलने वाली निरंतर पराजय के बाद आतंकवादी, विभिन्न इलाक़ों में अंधाधुंध धमाके व आम लोगों का नरसंहार कर रहे हैं। (MAQ/N)
टैग्स