पश्चिमोत्तरी इराक़ में अमरीका का एक ड्रोन गिरा
इराक़ की राजधानी बग़दाद के पश्चिमोत्तर में एक ड्रोन विमान गिरा है, जिसे अमरीका का बताया जा रहा है।
फ़ार्स न्यूज़ के अनुसार, इराक़ी सूत्रों ने अमरीका के जासूसी ड्रोन के गिरने की सूचना दी है।
समाचार एजेंसी बुरासा ने सूत्रों के हवाले से बताया कि यह जासूसी ड्रोन बग़दाद के पश्चिमोत्तर में स्थित रिज़वानिया इलाक़े में गिरा जिस पर 52187 नंबर पड़ा हुआ था।
सूत्र के अनुसार, ड्रोन की बॉडी विदित रूप से सही नज़र आ रही है। उसे किसी तरह का नुक़सान नहीं हुआ है।
सूत्र का कहना है कि यह ड्रोन या तो हैक होने या फिर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम में ख़राबी होने की वजह से गिरा है।
रिपोर्ट के अनुसार, इस अमरीकी ड्रोन को एक इराक़ी संस्था के हवाले कर दिया गया और उसी की निगरानी में उसे घटनास्थल से हटाया गया।
इस घटना के बारे में और ब्योरे तथा आधिकारिक बयान का इंतेज़ार है। (MAQ/N)