ज़ायोनियों की फ़ाएरिंग में शहीद हुए 4 अन्य फ़िलिस्तीनी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i78111-ज़ायोनियों_की_फ़ाएरिंग_में_शहीद_हुए_4_अन्य_फ़िलिस्तीनी
ज़ायोनी सैनिकों की फ़ाएरिंग में 4 फ़िलिस्तीनी शहीद हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १०, २०१९ १०:४६ Asia/Kolkata
  • ज़ायोनियों की फ़ाएरिंग में शहीद हुए 4 अन्य फ़िलिस्तीनी

ज़ायोनी सैनिकों की फ़ाएरिंग में 4 फ़िलिस्तीनी शहीद हुए हैं।

अवैध ज़ायोनी शासन के सैनिकों ने ग़ज़्ज़ा पट्टी के "दैरलबला" क्षेत्र में गोलीबारी करके कम से कम 4 फ़िलिस्तीनियों को शहीद कर दिया।  इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को ज़ायोनी सैनिकों ने इस क्षेत्र में हमला करके जहां 4 फ़िलिस्तीनियों को शहीद किया वहीं ज़ायोनी विमानों ने ग़ज़्ज़ा पट्टी में दो टावरों पर बमबारी की।  इससे पहले भी ज़ायोनी युद्धक विमान, ग़ज़्ज़ा पट्टी में फ़िलिस्तीनियों के ठिकानों पर बमबारी करते आए हैं।

उल्लेखनीय है कि ज़ायोनी शासन ने दिसंबर 2017 से ग़ज़्ज़ा की पट्टी पर हवाई हमलों का नया चरण आरंभ किया है।  इन हमलों में अबतक हज़ारों फ़िलिस्तीनी शहीद हुए हैं।  ज्ञात रहे कि ग़ज़्ज़ा की पट्टी सन 2006 से इस्राईली परिवेष्टन का शिकार है जिसके कारण ग़ज़्ज़ा वासियों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।