यमन के बारे में वार्ता की जाएः यूएई
यूएई ने यमन के बारे में वार्ता आरंभ करने का अनुरोध किया है।
संयुक्त अरब इमारात के विदेशमंत्री ने अदन में तनाव को समाप्त करने और दक्षिणी यमन में सुरक्षा स्थापित करने के उद्देश्य से वार्ता की मांग की है।
फ़ार्स समाचार एजेन्सी के अनुसार दक्षिणी यमन में यूएई और सऊदी अरब से संबन्धित सैनिकों में उपजे मतभेद के बीच संयुक्त अरब इमारात के विदेशमंत्री अब्दुल्लाह बिन ज़ाएद आले नहयान ने संयुक्त राष्ट्रसंघ के विदेश दूत के साथ भेंट में यमन विशेषकर अदन में झड़पों को समाप्त कराने का आग्रह किया है। मार्टिन ग्रिफ़्तस यमन के मामले में राष्ट्रसंघ के दूत हैं। उल्लेखनीय है कि दक्षिणी यमन में यूएई और सऊदी अरब के समर्थक सैनिकों के बीच पहली अगस्त से झड़पें तेज़ हो गई हैं जिसके बाद से यूएई के रवैये में परिवर्तन देखने में आ रहा है।