इदलिब में आतंकवादी बढ़ा रहे हैं अपनी शक्तिः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i78166-इदलिब_में_आतंकवादी_बढ़ा_रहे_हैं_अपनी_शक्तिः_रूस
रूस का कहना है कि सीरिया के इदलिब में आतंकवादी अपनी शक्ति को बढ़ा रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ११, २०१९ १४:३० Asia/Kolkata
  • इदलिब में आतंकवादी बढ़ा रहे हैं अपनी शक्तिः रूस

रूस का कहना है कि सीरिया के इदलिब में आतंकवादी अपनी शक्ति को बढ़ा रहे हैं।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की है कि आतंकवादी, इदलिब में सशस्त्र आतंकवादियों और सैन्य उपकरणों को भेज रहे हैं।  स्पूतनिक समाचार एजेन्सी के अनुसार रविवार को 470 सशस्त्र आतंकवादियों को "कम तनाव" वाले क्षेत्र की ओर जाते देखा गया है।  रिपोर्ट के अनुसार आतंकवादी, सीरिया की सेना के साथ मुक़ाबले के लिए अपनी शक्ति को बढ़ा रहे हैं।  सीरिया में एक रूसी सैन्य अधिकारी जनरल एलेक्सी बेकिन ने बताया कि तहरीमे शाम नामक आतंकवादी गुट के 120 सशस्त्र सदस्यों और कुछ बक्तरबंद गाड़ियों को भी जाते हुए देखा गया है।

इस रूसी अधिकारी ने स्पष्ट किया कि तहरीरे शाम नामक आतंकवादी गुट के अतिरिक्त एक अन्य आतंकवादी गुट अजनादुल क़ुक़ाज़ के 200 आतंकवादी कुछ वाहनों और विस्फोट सामग्री के साथ इदलिब की ओर गए हैं जो अग्रिम मोर्चे की ओर जाने की चेष्टा में थे।  आतंकवादी इस स्थिति में "कम तनाव" वाले क्षेत्र में अपनी स्थिति को सुदृढ़ बना रहे हैं कि जब सीरिया की सेना ने इदलिब क्षेत्र से आतंकवादियों को निकाल बाहर करने के लिए अभियान आरंभ कर रखा है।