सीरिया, 3 आतंकी सरग़ना ढेर
सीरियाई सेना ने आतंकवादी गुट जैशुल अहरार के तीन सरग़नों को ढेर कर दिया।
सीरियाई सूत्रों ने ख़बर दी है कि इदलिब के दक्षिणी क्षेत्र में आतंकवादी गुट जैशुल अहरार के तीन महत्वपूर्ण कमान्डर अबू सतीफ़, अबू क़तादा अलहुम्सी और अबू मुसाअब अत्तूनसी को सीरियाई सेना ने ढेर कर दिया है।
आतंकवादी गुट जैशुल अहरार दिसम्बर 2016 में अहरारुश्शाम आतंकवादी गुट के पूर्व सरग़ना अबू सालेह अत्तहान के नेतृत्व में बना था।
इस बीच सीरियाई सेना ने हमा और इदलिब प्रांतों में आतंकवादियों के विरुद्ध कार्यवाही के दौरान सूकीक और अलहबीत पर पूर्ण नियंत्रण प्राप्त कर लिया।
आतंकवादियों ने इदलिब और हमा प्रांतों के अवासीय क्षेत्रों को बारम्बार अपने हमलों का निशाना बनाया है। सीरिया के सूत्रों ने यह भी सूचना दी है कि हमीमीम एयरबेस के एंटी एयर डिफ़ेेंस सिस्टम ने हवा में किसी चीज़ का पीछा किया जिसके बारे में कहा जा रहा है कि वह आतंकवादियों का ड्रोन विमान था। (AK)