इराक़ में हमारी कोई शाखा नहींः हिज़बुल्लाह
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i78363-इराक़_में_हमारी_कोई_शाखा_नहींः_हिज़बुल्लाह
लेबनान के हिज़बुल्लाह आन्दोलन ने घोषणा की है कि इराक़ में उसकी कोई भी सैनिक या राजनैतिक शाखा नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १७, २०१९ १४:२९ Asia/Kolkata
  • इराक़ में हमारी कोई शाखा नहींः हिज़बुल्लाह

लेबनान के हिज़बुल्लाह आन्दोलन ने घोषणा की है कि इराक़ में उसकी कोई भी सैनिक या राजनैतिक शाखा नहीं है।

हिज़बुल्लाह के उप महासचिव ने कहा कि इराक़ के गुटों के साथ उसके मैत्रीपूर्ण संबन्ध हैं किंतु वहां पर हिज़बुल्लाह की कोई भी सैनिक या राजनैतिक शाखा नहीं है।  शेख नईम क़ासिम ने शनिवार को बेरूत में कहा कि इराक़ का हिज़बु्ल्लाह संगठन एक स्वतंत्र संगठन है जिसका लेबनान के हिज़बुल्लाह संगठन से कोई लेनादेना नहीं है।  उन्होंने कहा कि लेबनान का इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हिज़बुल्लाह, लेबनान की राष्ट्रीय एकता के परिप्रेक्ष्य में क़दम उठाता है।  शेख नईम ने कहा कि हम अवैध ज़ायोनी शासन के विरुद्ध संघर्ष कर रहे हैं। 

हिज़बुल्लाह के उप महासचिव शेख नईम ने क्षेत्रीय परिवर्तनों के दृष्टिगत कहा कि इस संगठन को जनता का पूरा समर्थन हासिल है।  उन्होंने डील आफ सेंचुरी जैसे अमरीकी-इस्राईली षडयंत्र की ओर संकेत करते हुए कहा कि यह षडयंत्र विफल हो चुका है जो कभी भी सफल नहीं होगा।